आंध्र प्रदेश: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में धमाका, 1 की मौत और 3 जख्मी

 EV Battery Explodes: पड़ोसी राज्य तेलंगाना के निजामाबाद में तीन दिन पहले इसी तरह की घटना हुई थी जिसमें 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. हाल के दिनों में महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई.




अमरावती. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शनिवार तड़के 40 वर्षीय एक व्यक्ति के शयन कक्ष में उसकी नई इलेक्ट्रिक बाइक में धमाका हो गया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पत्नी झुलस गई और अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने कहा कि दंपति के दोनों बच्चों का इस दौरान दम घुटा, लेकिन उनकी हालत स्थिर है.


पड़ोसी राज्य तेलंगाना के निजामाबाद में तीन दिन पहले इसी तरह की घटना हुई थी जिसमें 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. हाल के दिनों में महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई. मृतक के. शिवकुमार एक डीटीपी कार्यकर्ता था और उसने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी.


सूर्यरावपेट के पुलिस निरीक्षक वी. जानकी रामैया ने कहा कि शिवकुमार ने शुक्रवार रात को वाहन की बैटरी शयन कक्ष में चार्जिंग में लगाई थी और तड़के जब सब लोग सो रहे थे तब अचानक उसमें धमाका हो गया. धमाके की वजह से घर में आग लग गई जिससे एसी और कुछ अन्य सामान जल गया.शिवकुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि मृतक की पत्नी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. निरीक्षक ने कहा कि धमाके के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Comments

Popular posts from this blog

Juv Skin Cream face moisturizer lotion for dry skin, beauty & personal care facial skin care product

Quantum Keto Gummies : A sound enhancement to control your overweight issues

Apex keto gummies – Fake Exposed 2022, Is It Really Effective Or Scam?