कहीं आपका मुंह भी तो नहीं सूखता बार-बार? इन 6 खतरनाक बीमारियों का है संकेत

 मुंह सूखना काफी आम है. इसके बारे में अक्सर लोग ज्यादा नहीं सोचते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यह बहुत सी गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता है. आइए जानते हैं मुंह सूखने के क्या कारण होते हैं और यह किन गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता है.



कोई भी बीमारी होने पर हमारे शरीर में उससे संबंधित लक्षण नजर आने लगते हैं. कई बार शरीर हमें किसी बड़ी बीमारी के संकेत देता है लेकिन लोग उन्हें आम समझकर इग्नोर कर देते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हमारे शरीर के सभी हिस्से आपस में जुड़े होते हैं. जब हमारे शरीर के किसी हिस्से में दिक्कत होती है तो उसके संकेत बाकी जगहों पर दिखने लगते हैं.


अगर आपकी ओरल हेल्थ खराब है तो यह शरीर में होने वाली किसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है. मुंह का बार-बार सूखना इस बात का संकेत होता है कि शरीर के अंदर कुछ सही नहीं चल रहा है.


अगर आपका मुंह बहुत ज्यादा सूखता है तो यह स्ट्रोक, डायबिटीज या अल्जाइमर का संकेत हो सकता है. कई बार मुंह सूखने का यह लक्षण एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे एचआईवी या स्जोग्रेन सिंड्रोम का संकेत भी हो सकता है.


मुंह सूखना इन बीमारियों का हो सकता है संकेत (Dry Mouth Red Flag Of These Disease)


- डायबिटीज

- स्ट्रोक

- एचआईवी (HIV)

- अल्जाइमर

- स्जोग्रेन सिंड्रोम

- नर्वस डैमेज


Xerostomia (शुष्क मुंह) एक ऐसी स्थिति है जिसमें सलाइवरी ग्लैंड्स मुंह की नमी को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में सलाइवा का उत्पादन नहीं कर पाते. सलाइवा ओरल हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह बैक्टीरिया की ओर से बनाए गए एसिड को न्यूट्रलाइज करने में मदद करता है.


मुंह सूखने के लक्षण (Dry Mouth Symptoms)


- ड्राईनेस और मुंह के अंदर चिपचिपापन महसूस होना

- गाढ़ा सलाइवा

- सांसों से दुर्गंध आना

- चबाने,बोलने और निगलने में दिक्कत

- गले में खराश या सूखापन

- जीभ में ड्राईनेस

- स्वाद में बदलाव


अगर आप चाहते हैं कि किसी भी बीमारी का आपको समय से पहले पता चल सके तो उसके लिए जरूरी है कि आप हर 6 महीने में डेंटिस्ट को जरूर दिखाएं. यह आपकी ओरल हाइजीन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है इससे मुंह में होने वाली किसी भी दिक्कत के बढ़ने से पहले ही आपको उसके बारे में पता चल सकेगा.

Comments

Popular posts from this blog

Juv Skin Cream face moisturizer lotion for dry skin, beauty & personal care facial skin care product

Quantum Keto Gummies : A sound enhancement to control your overweight issues

Apex keto gummies – Fake Exposed 2022, Is It Really Effective Or Scam?